फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य की चाह में गंगा स्नान, गरीबों में तिल-उड़द का दान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की भोर से ही लोग गंगा, सरयू नदी के घाटों पर स्नान को पहुंचे और नदी में डुबकी लगाने के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पण कर गंगा व सरयू की पूजा की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर मौजूद ब्राह्मणों व गरीबों को तिल, चावल, तिलवा, गुड़, उड़द की दाल आदि छूकर दान किया। इसके बाद आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन कर अपने-अपने पुरोहितों को अपनी शक्ति के अनुसार दान पुण्य किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर पुलिस तैनात रही। नगर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, माल्देपुर घाट, उजियार घाट, भरौली घाट, मझौवा घाट, पचरूखिया घाट, हुकुम छपरा घाट आदि स्थानों पर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

नरही प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर, उजियार, भरौली, गोविंदपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पूरे दिन एनएच 31 पर वाहनों का तांता लगा रहा। वहीं नरही पुलिस भी एहतियात के तौर पर निगरानी करती रही। बेल्थरारोड संवादाता के अनुसार मकर सक्रांति के अवसर पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और तिलवा, गुड़, लाई आदि छू कर दान दिया। इस दौरान तुर्तीपार, खैरा खास, बेल्थरा बाजार, हल्दीरामपुर आदि तटीय क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दयाछपरा प्रतिनिधि के अनुसार मकर सक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालु नर नारियों दयाछपरा, नौरंगा गंगा घाट पर डुबकी लगाकर व भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। लालगंज संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के सती घाट, शिवपुर घाट, तिवारी घाट, बहुआरा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। नवानगर प्रतिनिधि के अनुसार अलग-अलग घाटों पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर सूर्य भगवान को प्रणाम कर अन्न, तिलकुट व तिलवा अपने हाथों से छूकर ब्राह्मणों को दान किया। क्षेत्र के कठौड़ा स्थित कुतुबगंज घाट व खरीद दरौली घाट पर श्रद्धालुओं का जत्था सरयू नदी के तट पर स्नान किया। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार हुकुम छपरा, पचरुखिया, गंगापुर, मझौवा, सुघर छपरा, केहरपुर, दुबे छपरा आदि गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पचरुखिया से लेकर रामगढ़ तक जाम की स्थिति बनी रही।
0000000000000
मेले का उठाया लुत्फ
बेल्थरारोड/रसड़ा। बेल्थरारोड में सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान दान के बाद श्रद्धालु तिलवा, लाई, गुड़ आदि दान कर पुण्य व यश की कामना की। मंदिरों में पूजन अर्चन की। चैनपुर, खैराखास, तुर्तीपार, बेल्थरा बाजार, सहिया, हल्दीरामपुर तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेल्थरारोड बाजार में मेला लगा, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। तटीय क्षेत्रों में पहुंचने वाले मार्गों पर चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं की भीड़ से तटीय क्षेत्र गुलजार रहे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी। रसड़ा के ऐतिहासिक लखनेश्वरडीह किला प्रांगण में मकर संक्रांति पर भव्य मेला लगा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन कर मेले का लुत्फ उठाया। भोर से ही टोंस नदी के किनारे स्नान के लिए भीड़ उमड़ने लगी। गुड़, तिल, चीउरा आदि दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बाबा लखनेश्वर नाथ व श्रीहरि विष्णु भगवान जी के मंदिर पर जाकर बाबा के दरवार में मत्था टेका। श्रीहरि विष्णु भगवान के आदमकद प्रतिमा को आकर्षक ठंग से शृंगार व सजाया गया था। यहां पिछले तीन दिनों से विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे श्रीविष्णु सहस्त्रनाम पाठ के समापन के बाद हवन पूजन किया गया। महंत दीनदयाल दास ऊर्फ बालक बाबा ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कर आशीर्वचन प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें