फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में गल्ला व्यापार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को गल्ला व्यापार बंद रखा। सैकड़ों व्यापारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की ओर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी ने कहा कि व्यापारी हित में कोई भी कदम उठाने के लिए व्यापार मंडल तैयार है। प्रधानमंत्री ने ‘वन नेशन वन टैक्स’ की बात कही थी। फिर जीएसटी लगाने के बाद मंडी शुल्क लगाना कहां तक उचित है। इससे इंस्पेक्टर राज्य बन जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न प्रारंभ हो जाएगा। इसको स्वीकार नहीं किया जाएगा। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार को मंडी शुल्क वापस लेना ही पड़ेगा। अगर सरकार ने व्यापारियों की मांगों पर गौर नहीं किया तो व्यापारी बड़ा आंदोलन शुरू करेेंगे। अध्यक्षता बबलू गुप्ता ने और संचालन राजेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान राजेश गुप्ता, संजय कुमार, अमरनाथ, दुर्गा प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, विजय कुमार चौरसिया, अमित कुमार, गोपाल, छेदीलाल, धर्मेंद्र कुमार, बालेश्वर प्रसाद, अजय कुमार, विनोद कुमार रौनियार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें