फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 2024 परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेंगे फ्रेंडली शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के 2024 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए फ्रेंडली शौचालय बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की निधि से धन खर्च किया जाएगा। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत सचिव और प्रधानों को 15 दिन की मोहलत दी है। निर्धारित समय के भीतर फ्रेंडली शौचालय नहीं बनाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 2250 परिषदीय स्कूल है। इसमें 226 विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए फेंडली शौचालय का निर्माण पहले ही हो चुका है। इनमें विकास खंड बैरिया में चार, बासंडीह में 14, बेलहरी में 22, बेरुआरबारी में 14, चिलकहर में 01, दुबहड़ में तीन, गड़वार में 11 हनुमानगंज में 09, मनियर में 41, मुरलीछपरा में 12, नगरा में चार, नवनगर में 18, पंदह में 04, रसड़ा में 11, रेवती में 29, सीयर में 14, सोहांव में 14 और बलिया नगर में एक प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण हुआ है। जबकि नगर समेत 17 ब्लॉक के शेष 2024 स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फ्रेंडली शौचालय ग्राम पंचायत के बजट से बनेगा। इसके लिए पूर्व में सभी एडीओ पंचायत के साथ बैठक करके निर्देश दिया जा चुका है। एडीओ पंचायत सचिव और प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है कि 15 दिन के भीतर फ्रेंडली शौचालय बनवाएं। इसमें गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखें, जिससे दिव्यांग बच्चों को कोई परेशानी न हो । निर्माण कार्य पूरा होने पर डिजिटल डायरी तैयार करके कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सकें। निर्धारित समय के भीतर यदि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें