फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौकरी के लिए मलेशिया भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तीन लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने, जो लोग विदेश गए हैं उनसे करीब तीन-चार माह से बात न होने पर परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध शनिवार की देर शाम एफआईआर दर्ज कराई। मनियर थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गांव में नहीं है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागाव निवासी गोलू गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ागांव चट्टी पर किराने की दुकान है। दो भाई गोलू एवं चंदन गुप्ता दुकान को देखते थे। करीब तीन चार माह पूर्व शमशेर खान पुत्र ताहिर खान निवासी सेमरी कोतवाली बांसडीह और गणेश पांडेय पुत्र काशीनाथ पांडेय निवासी छितरौली थाना कोतवाली बांसडीह दुकान पर आए। भाई चंदन गुप्ता, अब्दुल कादिर खान पुत्र अख्तर हुसैन खान, रफाकत हुसैन पुत्र वलामत खान को मलेशिया में नौकरी देने का प्रलोभन दिया। झांसे में लेकर प्रत्येक लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर 19 जून को मलेशिया ले जाने के लिए कोलकाता से फ्लाइट पर बिठा दिया। 20 जून को मैंने फोन से अपने भाई से बात की। भाई ने बताया कि मलेशिया के लिए सीधे कोई फ्लाइट हमें नहीं मिली है। हम लोगों ने बैंकाक की फ्लाइट पकड़ी। बैंकॉक से मलेशिया पहुंचेंगे। इसके बाद से उनके बात नहीं हो रही है। वह घर जाकर भेजने वालों से पूछा गया तो बताया कि मलेशिया भेज दिए हैं। धमकी देते हुए भगा दिया। मनियर थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें