फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में सछास के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत, पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा चट्टी पर शनिवार की सुबह टेंपो पलटने से समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। वहीं, मामूली रूप से चोटिल दो अन्य व्यक्तियों को नजदीकी निजी चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह (ईटही) निवासी सुनील यादव(46 वर्ष) पुत्र सियाराम यादव को खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंवरी में नेवरसा है। यहीं वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को सिकंदरपुर जाने की बात कह घर से निकले और हरिपुर (बेलौना मोड़) के पास टेंपो में सवार हुए। टेंपो बमुश्किल 500 मीटर ही आगे बढ़ा था कि अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने के प्रयास में टेंपो के नीचे आ गया और उसमें फंस गया।
इससे टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें सुनील टेंपो के नीचे दब गया। तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने सुनील को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शोभा और पुत्री प्रिया का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, सुनील का इकलौता पुत्र अमन अपनी बुआ के यहां भोपाल में है। घटना की जानकारी होते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गमगीन हो गए।
विज्ञापन

छात्र राजनीति में सक्रिय थे। सुनील 2003-04 में बजरंग पीजी काॅलेज दादर आश्रम के अध्यक्ष रह चुके हैं। समाजवादी विचारधारा के पोषक रहे सुनील को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी भी दी थी। साल 2004-2005 में वे समाजवादी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें