फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलिया के पूर्व विधायक डॉ. भोला पांडेय का निधन, इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हाईजैक किया था विमान

Sat, 24 Aug 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Former Congress MLA Dr. Bhola Death : कांग्रेस से दो बार विधायक रहे डॉ. भोला पांडेय का उनके लखनऊ स्थित आवास पर निधन हुआ। डॉ. भोला इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजेक करने के बाद पूरे देश में चर्चित हुए थे।    
विज्ञापन
डॉ. भोला पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और द्वाबा विधानसभा क्षेत्र (अब बैरिया) से दो बार विधायक रहे डॉ. भोला पांडेय का शुक्रवार को लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। डॉ. भोला पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर लिया था। मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना ने भोला को देश दुनिया में चर्चित कर दिया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध विहारी चौबे ने बताया कि जनता पार्टी की सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में 1978 में भोला पांडेय सहित एक अन्य व्यक्ति ने पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक कर लिया था। इससे सरकार परेशान हो गई थी। दरअसल, डा. भोला पांडेय ने अपने हाथ में क्रिकेट की गेंद ली थी।

इंडियन एयरलाइंस के विमान में सवार होने के बाद उन्होंने कहा था कि यह बम है। खिलौने को पिस्टल बताया और विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर पायलट को बंधक बना लिया था। सुरक्षा एजेंसियों ने पिस्टल और गेंद की जांच की, तब पता चला कि बम की अफवाह फैलाई गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने वाराणसी हवाई अड्डे पर डा. भोला पांडे से वार्ता भी की थी। फिर उन्होंने विमान को उड़ान भरने दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें