फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कामगारों को सीधे द्वितीय वर्ष में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। टाउन पॉलीटेक्निक में अब कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) को डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें हाईस्कूल एवं आईटीआई(दो वर्षीय पाठ्यक्रम) उत्तीर्ण तथा कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन

टाउन पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्था में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित तीन वर्षीय (अंशकालीन) डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम वर्किंग प्रोफेशनल सत्र 2025-26 के तहत कामगार सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। जिसके लिए अर्हता हाईस्कूल एवं आईटीआई (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) उत्तीर्ण तथा कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही वे संस्था से 50 किलोमीटर के अंदर कार्यरत हों। ऐसे अभ्यर्थी संस्था में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन) में प्रवेश लेने के लिए अपना आवेदन पत्र 31 मई तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें