जिले के नरहीं क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पछुआ हवा के संग जोरदार बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की रही सही कसर भी पूरी कर दी। एनएच-31 और बैरिया-थम्हनपुरा मार्ग पर किसी तरह तिरपाल में गुजर बसर कर रहे सैकड़ों बाढ़ पीड़ित पिछले चार दिनों से बारिश की मार झेल रहे हैं। मवेशियों के भी रहने खाने की गंभीर समस्या है।
इधर, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि वर्तमान में जनपद के 100 गांव एवं मजरे में बाढ़ आने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद की गई है। उपखंड अधिकारी, अपर अभियंता एवं लाईन मैन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल फोन को हमेशा चालू रखने तथा लगातार क्षेत्र के लोगों से संर्क में रहकर फोन तत्काल उठाने को कहा गया है। निर्देश दिया गया है कि करंट फैलने की सूचना पर तत्काल फीडर बंद कर क्षेत्र का दौरा कर करंट वाले वाले को सर्वप्रथम आईसोलेट करें। उसके बाद ही विद्युत आपूर्ति चालू करें। बिना पेट्रोलिंग के विद्युत आपूर्ति चालू न की जाए।