गड़वार/ चिलकहर। गड़वार पुलिस ने शनिवार की देर शाम चोरी के बाइक को बेचने जा रहे पांच लोगों नूरपुर-पड़वार मार्ग स्थित पुल के समीप से गिरफ्तार किया। उनसे पांच बाइक एवं अन्य सामान बरामद बरामद किया गया।
रतसर चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह को शनिवार की शाम सूचना मिली कि नूरपुर-पड़वार मार्ग स्थित पुल के समीप पांच युवक बाइक के साथ संदेहास्पद स्थिति में खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम सोनू शर्मा निवासी तीखा थाना फेफना, लालबाबू उर्फ तूफानी राम निवासी सिकरिया थाना गड़वार, सन्नी पासवान निवासी बहादुरपुर कारी, मनजंय दास निवासी पियरही, असलम खान निवासी पियरही बताया। पुलिस का कहना है कि पांचों बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की तैयारी में थे। चेसिस नंबर से जांच करने पर मामला खुला। सोनू शर्मा के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया।