फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दोहरे हत्याकांड में महिला समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो स्थानों से एक महिला समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कुल 11 नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में लोगों ने अनिल यादव और पंकज यादव की हत्या कर दी थी। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नीरज यादव, धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष और निरंजन यादव निवासी ग्राम खरीद थाना सिकंदरपुर को भरथांव मार्ग स्थित विवेकानंद स्कूल के पास से रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही इनके पास से एक तमंचा और कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। अभियुक्त निरंजन यादव की निशानदेही पर लोहे का रम्मा बरामद हुआ। घटना में वांछित सुरेश चौधरी (66) और लालसा देवी (48) निवासी ग्राम खरीद को खरीद दरौली मार्ग तिराहे से सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि नीरज यादव और निरंजन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी इनके खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष के विरुद्ध भी एक साल पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें