बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित बलिया आर्म्स कारपोरेशन (असलहे की दुकान) में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गयी। जिससे तत्काल आग पर काबू पाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अचानक तेज आवाज होने के बाद असलहे के दुकान में आग लग गयी। परिजन पहले आग पर काबू पाने की कोशिश किये, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद आग और धुंए से बचने के लिये माता अपने बच्चों को लेकर मकान के छत पर पहुंच गई। घर में चीखपुकार मच गया। परिजनों को किसी तरह लोहे के सीढ़ी की मदद से पड़ोस के घर पर उतारा गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और मोहल्लेवासी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। आग में कितने का नुकसान हुआ है अभी इसका अनुमान नहीं लग सका है।