बैरिया पुलिस द्वारा पकड़े गए विपक्षी फंसाने के लिए खुद को गोली मारने वाला युवक और उसका भाई। पुल
बैरिया। थाना क्षेत्र के गंगा पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में भूमि विवाद को लेकर विपक्षी फंसाने के लिए मंगलवार को रविंद्र ठाकुर ने भाई अशोक ठाकर के साथ मिलकर साजिश रची।
अशोक ठाकुर ने खुद को ही बांह में तमंचे से गोली मार कर विपक्षी चार लोगों पर आरोप लगाया। विवेचना में मामला खुलने पर पुलिस ने अशोक ठाकुर व उसके भाई रविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि भूमि विवाद में विपक्षी को फंसाने के लिए अशोक ठाकुर ने खुद की बांह में गोली मार ली थी। जांच के दौरान घायल के मोबाइल का ऑडियो कॉल खंगालने व पूछताछ की जांच से पता चला कि आरोपी घुरन ठाकुर, नारायण, कृष्णा, विष्णु को साजिश के तहत फंसाया गया है। अशोक ठाकुर ने बताया कि खुद को गोली मारने के बाद कट्टा गंगा नदी में फेंक दिया है।