फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बच्चों के विवाद में मारपीट, पिता की मौत, किशोरी की हालत गंभीर

Sat, 19 Mar 2022 07:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बैरिया थाना क्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगांवा) निवासी परमानन्द बिंद के सात वर्षीय पुत्र की गांव के ही रामभजू बिंद के परिवार के बच्चों के साथ कहासुनी हो गई। बच्चों से शुरू मारपीट में दोनों परिवारों के बड़े भी कूद गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बैरिया थानाक्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगावा) में 15 मार्च की देर शाम दो परिवार के बच्चों में मारपीट हो गई थी। बाद में परिजन भी आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक परिवार के पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित घायल को छपरा लेकर चले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात पिता की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगांवा) निवासी परमानन्द बिंद का सात वर्षीय पुत्र नमी बिंद 15 मार्च की शाम गांव के दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था।

गांव के ही रामभजू बिंद के परिवार के बच्चों के साथ बीच रास्ते में उसकी कहासुनी हो गई। बच्चों से शुरू मारपीट में दोनों परिवारों के बड़े भी कूद गए। इसमें एक पक्ष के परमानंद बिंद, उनकी पुत्री लाली कुमारी (12) घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।
विज्ञापन


घायल के परिजन अपनी सुविधानुसार दोनों को छपरा लेकर चले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात छपरा के एक निजी अस्पताल में परमानंद की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्री की स्थिति गंभीर देख उसे सोनबरसा भेजा गया।
 

Trending Videos

जहां से  वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक परमानन्द बिंद के चचेरे भाई सुग्रीव बिंद, पत्नी मीरा देवी ने आरोप लगाया कि हमारे लड़के को तीन दिन पहले से ही रोज-रोज मारते थे। इसको लेकर झगड़ा हुआ और मेरा परिवार उजड़ गया।
विज्ञापन

एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगांवा) में हुई मारपीट के दौरान मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें