फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और चेयरमैन की गाड़ी के आगे लेट गए सेनानी पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड तीन अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ला निवासी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हकीक अहमद के पुत्र रहमान ने मोहल्लावासियों के साथ नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार से मिलकर मोहल्ले में हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। चेयरमैन ने मौके पर चलने का आश्वासन देकर सभी को वहीं रोका था, लेकिन अचानक उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। इससे नाराज होकर सेनानी पुत्र रहमान और काजीपुरावासी चेयरमैन की गाड़ी के आगे लेट गए। कहने लगे कि बिना मौका देखें अगर आपको जाना है तो हमारे ऊपर से जाइए। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर सभासद भी पहुंच गए और चेयरमैन की गाड़ी को घेरकर नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने लोगों समझाया और फिर चेयरमैन के वाहन को वहां से रवाना कराया। इससे मोहल्लावासी काफी आक्रोशित दिखे। इस मौके पर सभासद शमशाद कुरैसी, बेलाल बागी के अलावा मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि मुझे बिना काजीपुरा मोहल्ला का दौरा किए वापस लौटना पड़ा। लेकिन समस्या संज्ञान में है और इसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। - अजय कुमार, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें