फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल आठ ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन, नौ पर मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चिलकहर और नवानगर में भी ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने से उनका रास्ता साफ हो गया। अब तक कुल आठ ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शनिवार को नौ ब्लाकों पर मतदान कराया जाएगा। सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम आने तक मतगणना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

नाम वापसी के दौरान शुक्रवार को चिलकहर और नवानगर में एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। इससे चिलकहर में सपा के अनुराग गर्ग और नवानगर में भाजपा के केशव प्रसाद चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को छह ब्लॉकों में एकल नामांकन होने से वहां के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शुक्रवार को देर शाम जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी आठ निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को प्रमाण पत्र दिया। डीएम ने जिन निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रमुखों को प्रमाण पत्र दिया, उनमें विकास खण्ड दुबहड़ की रीता सिंह पत्नी देवनारायण उर्फ पुना सिंह, बैरिया की मधु सिंह पत्नी राकेश सिंह, मुरली छपरा के कन्हैया सिंह, विकास खण्ड पंदह के राघवेन्द्र यदुवंशी, नवानगर के केशव चौधरी, गड़वार के अतुल प्रताप सिंह, चिलकहर के आदित्य गर्ग, बेरुआरबारी के चंद्रभूषण सिंह शामिल हैं। जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र देने के बाद सभी निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को बधाई शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व, नाम वापसी का दिन होने के कारण जिले के 17 ब्लॉक मुख्यालयों में गहमागहमी का आलम रहा। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि पल-पल की गतिविध पर करीब से नजर बनाएं रहे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
कहीं त्रिकोणीय तो कहीं आमने सामने की लड़ाई
बलिया। नाम वापसी के बाद कई ब्लाकों में त्रिकोणीय को कई में आमने-सामने की लड़ाई है। ब्लाक सोहॉव में शुक्रवार को पुनीता राय के नाम वापस लेने के बाद लड़ाई त्रिकोणीय होती नजर आ रही है। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 83 है। अधिकांश भूमिगत हो गए हैं। सपा से भाग्यमनी देवी पत्नी बंशीधर यादव और भाजपा से उमेश प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं। तीसरे विकल्प के रूप में ऊषा देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह चुनाव लड़ रही हैं। सीयर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्चना सिंह और भाजपा के बागी आलोक सिंह के बीच सीधी लड़ाई है। रसड़ा ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी सरोज देवी के नाम वापस लेने से बसपा और सपा समर्थित उम्मीदवार में लड़ाई है। बसपा समर्थित उम्मीदवार प्रभाकर राम और सपा समर्थित उम्मीदवार सूरज सोनकर हैं। पिछली बार सामान्य सीट पर विधायक उमाशंकर सिंह ने निर्विरोध देवकी सिंह को बनवाया था। इस बार सपा घेराबंदी कर बसपा के तिलिस्म को तोड़ने की फिराक में है।
विज्ञापन

रेवती ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी के लिए कोई उम्मीदवार ब्लाक कार्यालय नहीं पहुंचा। आरओ अवधेश राय ने बताया कि दो उम्मीदवार आमने सामने मैदान में है। भाजपा उम्मीदवार रामावती देवी तथा पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक परिवार समर्थित वीर बहादुर राजभर के बीच आमने-सामने की टक्कर है। एक-एक वोट पर दोनों खेमों की नजर है। नवानगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पर्चा वापसी के शौकत अली के पर्चा वापस ले लेने के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार केशव प्रसाद चौधरी निर्विरोध रूप से ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के दोपहर के समय ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचने के बाद आरथओ रामानुज ने शौकत अली के द्वारा पर्चा वापसी का घोषणा की। पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र चौधरी, कठौड़ा ग्राम प्रधान छोटक चौधरी, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश यादव, आलोक त्रिपाठी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। विकास खंड नगरा में प्रमुख पद के लिए दो महिलाएं आमने सामने हैं। शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। आरओ वीके मौर्य ने बताया कि दो प्रत्याशी अंजू पासवान और अनिता देवी के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें