फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक विक्रेता को दो गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी की बोआई में किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर गायब होने को लेकर जिला कृषि अधिकारी व एसडीएम बांसडीह ने सहतवार स्थित एक उर्वरक दुकान का दो गोदाम सील कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सोमवार को अपराह्न में उप जिलाधिकारी बांसडीह सीमा पांडेय व जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने सहतवार स्थित उर्वरक के थोक दुकानों का निरीक्षण किया। इसी दौरान जब अधिकारी अभिषेक कुमार गुप्ता की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार गायब हो गया और मोबाइल भी बंद कर दिया। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो कई किसानों ने इस दुकानदार के खिलाफ शिकायत किया था कि महंगे दामों पर उर्वरक की बिक्री कर रहा है। अधिकारियों ने ने दुकानदार के दोनों गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें