फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए फीडर बांटे गए

विज्ञापन
अवाया गांव स्थित बिजली उपकेंद्र पर सोनाडीह फीडर का उद्घाटन करते विधायक हंसू राम।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बेल्थरारोड (अवायां) से संचालित सोनाडीह फीडर का विभक्तीकरण किया गया। निर्मित नए विद्युत फीडर का शुभारंभ बेल्थरारोड के विधायक हंसू राम ने स्विच ऑन कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक हंसू राम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नए फीडर के संचालन से सोनाडीह फीडर पर विद्युत भार कम होगा, फाॅल्ट की संभावनाएं घटेंगी तथा उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुंडैल नियामत अली, बहोरवां खुर्द (कुछ भाग), बांसपार बहोरवां, कुंडैल ढाला, बहोरवां रोड एवं तिरनई खुर्द को नए फीडर से जोड़ा गया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक हंसू राम ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बेल्थरारोड परिसर में सड़क निर्माण, बेल्थरारोड एवं नगरा विद्युत उपकेंद्र के लिए एक-एक मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने तथा बेल्थरारोड विद्युत निगम को एक लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

मौके पर अवर अभियंता रामबिलास खरवार, श्रीराम, राजेश गुप्ता, राहुल मिश्रा, मृत्युंजय मनीष सहित विद्युत निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें