फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : जिला पंचायत सदस्य पद पर कई दिग्गजों के परिजन हारे, तो कुछ जीते

Mon, 03 May 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया में जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे कई दिग्गजों के परिजनों को चुनाव में हार व जीत मिली है। मतदाताओं ने कुछ दिग्गजों को अस्वीकार कर दिया है तो कुछ पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को वार्ड नंबर 16 से हार का सामना पड़ा इन्हें बसपा समर्थित प्रत्याशी असगर उर्फ गुड्डू मलिक ने उन्हें 1896 मतों से पराजित कर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह वार्ड नंबर 12 से, जिला पंचायत सदस्य रहे जयप्रकाश यादव वार्ड नंबर 15, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी वार्ड नंबर 17 से, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य को चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें हार का सामना पड़ा है। वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी वार्ड नंबर 44 से, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी रंजू देवी वार्ड नंबर 42 से चुनाव जीत गईं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें