बलिया। मनियर पुलिस ने इंद्रजीत पुत्र कैलाश नट निवासी मठिया रतसड़ थाना गड़वार को एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी की एक जोड़ी पायल व तीन हजार रुपये नगद के साथ दंतपुर खेजुरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि 15 अप्रैल की रात अपने भाई अमरजीत के साथ मिलकर ग्राम अहिरौली पांडेय में एक सुनसान घर में जाकर कमरे में घुसकर चोरी की थी। बाकी का सामान उसके भाई के पास है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।