फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: असली पुलिस देख नकली दरोगा के छूटे पसीने, कार छोड़ भागा, आया गिरफ्त में; आई कार्ड-तमंचा व कारतूस बरामद

Fri, 04 Apr 2025 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

जालसाल काफी दिनों से नकली दरोगा बन लोगों से लूटपाट करता था। उसने बताया कि इसके लिए वह नकली आई कार्ड, तमंचा और कारतूस का भी उपयोग करता था। उन्हीं पैसों से अपने शाैक पूरे करता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नकली दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित तौर दारोगा बन लोगों पर धौंस जमाने और वसूली करने वाले एक जालसाज को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड, छह एटीएम कार्ड व चेक बुक के अलावा दो तमंचा और कारतूस आदि बरामद हुआ है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौरामदनपुरा के समीप फायर स्टेशन के पास पुलिस द्वारा गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच, पुलिस टीम को टड़वा के तरफ एक लक्जरी कार आती हुई दिखी।

पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी को कुछ दूर आगे जाकर चालक गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ लिया। नाम पता पूछे जाने पर अभियुक्त ने नगरा थाना के गौरामदनपुरा निवासी अमित यादव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली दरोगा ने पुलिस को बताया सच
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक कारतूस तथा एक ग्लाक टय पिस्टल व फर्जी पुलिस पहचान पत्र व दो रंगीन फोटो के साथ सफेद रंग की कार बरामद हुई है। दोनों असलहे चालू हालत में हैं।

इसके अलावा आरोपी के पास से छह एटीएम कार्ड एचडीएफसी बैंक व बड़ौदा यूपी बैंक तथा चेक बुक बरामद किया गया। पूछने पर जालसाज अमित यादव ने बताया कि फर्जी पहचान पत्र मैं स्वयं बनवाया हूं, जिसको दिखा कर लोगों में धौंस जमाता था। 

गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पूर्व में भी नगरा, पकड़ी थाना के अलावा लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा आपराधिक मामले पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा, आरक्षी संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुदर्शन व विशाल यादव थे। गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें