फर्जी परीक्षक और एक अन्य के साथ गाजीपुर से ही किराए की कार बुक कर तीनों डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरेंद्र तिवारी ही काॅलेज की देखरेख करता है। इसमें उसका सहयोग गाजीपुर का अजीत और ध्रुव करता है।
मामला पकड़ में आने के बाद शुक्रवार सुबह से ही नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज उकछी में ताला लटका रहा। बच्चे आए और ताला बंद देख वापस लौट गए। विद्यालय में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें कुछ मजदूर लगे हुए थे। पूछने पर जानकारी होने से इन्कार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : प्रैक्टिकल में फर्जीवाड़ा, वाराणसी में परीक्षक बनकर पहुंचे तीन युवक धरे गए; ऐसे हुआ था शक
विद्यालय पर मौजूद स्वयं को प्रबंध समिति के अध्यक्ष बताने वाले विजय बहादुर तिवारी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए राजीव शर्मा की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में एडमिट हैं।
कहा कि बिना सूचना दिए विद्यालय के अमरेंद्र तिवारी, जो लिपिक का कार्य करते हैं, दो अन्य साथी ध्रुव और अजीत यादव के साथ विद्यालय को बिना बताए परीक्षक बनकर वाराणसी चले गए। इसकी जानकारी विद्यालय के न प्रधानाचार्य को है न प्रबंधक को। उन्होंने यह भी बताया कि अजीत यादव और ध्रुव यादव दोनों गाजीपुर के रहने वाले हैं।