मारपीट की घटना में मोतीचंद्र (60) के अलावा चचेरा भाई अनिल (42) पुत्र कोमल, भतीजा पंकज (24) पुत्र अक्षय कुमार यादव और गीता ( 55) पत्नी अक्षय यादव को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद विपक्षी वहां से फरार हो गए।
इलाज के दौरान चाचा- भतीजे ने तोड़ा दम
उधर घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पंकज और अनिल की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना पर एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय सदल मौके पर पहुंच गए। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में हुई मारपीट में चार्जशीट भी दाखिल किया जा चुका है। दूसरे पक्ष पूर्व नियोजित होकर घटना कारित करने के बात सामने आ रही है।