फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों के मिलन पर आखें हुईं नम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत के नगरा रसड़ा मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार की देर शाम रामलीला समिति की ओर से भरत मिलाप कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। चारों भाइयों को गले मिलते देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्योहार विजयदशमी के बाद एकादशी को प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक छोर से श्रीराम, माता जानकी और लखनलाल सहित हनुमान की दिव्य झांकी आई तो दूसरे तरफ से अनुज भरत, शत्रुघ्न आए और इस प्रकार चारों भाइयों का मिलन हुआ। चारों भाइयों के मिलन को देख उपस्थित दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान पूरा वातावरण जय सियाराम और हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठा। बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष नगरा दिनेश कुमार पाठक ने श्रीराम दरबार की आरती की और तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन में राम की अहम भूमिका है। जो व्यक्ति जीवन में प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श मानते हैं, वह कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटते और हमेशा सफल जीवन जीते हैं। कहा कि रामायण जीवन जीने की सीख प्रदान करती है। कार्यक्रम में आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। इस मौके पर दीपू पाठक, दिव्यांश पांडेय, सुमित पाठक, अमित पाठक, विशाल पाठक, रवि पाठक ने क्रमश: राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की भूमिका निभाई। रामलीला समिति के अध्यक्ष राज कुमार गोंड ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें