फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो सचिव से स्पष्टीकरण, एक का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीए के पीडी ने पीएम आवास समीक्षा बैठक में अनुपस्थित दो सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा एक सचिव के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति शासन की ओर से लगातार की जा रही है। प्रतिदिन इसको लेकर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी मिल रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में ग्राम पंचायत वार समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें मुरलीछपरा ब्लॉक के वाजिदपुर व मुरलीछपरा के सचिव पंकज कुमार गोंड, सूर्यभानपुर के रमेश कुमार व अराजीमाफी गोविंदपुर गांव के सचिव उपेंद्र कुमार यादव अनुपस्थित थे। पीडी व प्रभारी जिला विकास अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने पंकज कुमार गोंड व रमेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा उपेंद्र कुमार यादव के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें