फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम और पोस्टल बैलट से मतों की गणना की बारीकियां बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मतगणना कर्मचारियों को रविवार को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पहुंचे डीएम आईवी सिंह ने कर्मचारियों की शंकाओं का निवारण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से मतगणना में पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया है। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना दस मार्च को मंडी समिति में होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देश्यी सभागार में रविवार को मतगणना कर्मचारियों को ईवीएम से गणना करने का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कर्मचारियों को ईवीएम और पोस्टल बैलट से मतगणना करने की बारीकियों से अवगत कराया गया। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन और डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी, उसके बाद ईवीएम के मतों का गणना की जाएगी। डीएम ने कहा है कि मतगणना कार्य में किसी कर्मचारी की शिथिलता या संलिप्तता पाई जाती है तो, उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा, डीडीओ राजितराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सुबह छह बजे मंडी पहुंचना होगा मतगणना कर्मियों को
बलिया। दस मार्च को मंडी समिति में होने वाली मतगणना में शामिल करीब 532 कर्मचारियों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा। उसी वक्त मतगणना में शामिल कार्मिकों को परिचय पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं ले जा सकेंगे पानी की बोतल, गुटखा, मोबाइल
बलिया। मतगणना परिसर में प्रवेश करने वाले गणना कर्मचारी, प्रत्याशियों के अभिकर्ता पानी की बोतल, गुटखा और मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। प्रवेश करने के दौरान तलाशी के समय सभी का सामान रखवा लिया जाएगा। यदि कोई छिपाकर मोबाइल या गुटखा लेकर मतगणना परिसर में मिला तो उसे बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें