फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की रैंकिंग पर बनेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र का चयन रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर मौजूदा सुविधाओं और टीम की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय को नंबर मिलेंगे। जिसकी रैंकिंग में नंबर अच्छे होंगे, उस विद्यालय को वरीयता देते हुए केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चलते 2021 में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को निरस्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया। इस बार कक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र का चयन होने के बाद ही परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होती है। इस बार केंद्र के चयन की प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण में रैंकिंग होगी। इसमें बोर्ड की ओर से बनाए गए मानक के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। जिनके नंबर अधिक होंगे, वे केंद्र बनाए जाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों के बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस प्रकार के मिलेंगे नंबर
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों की रैंकिंग वहां पर मौजूदा सुविधाओं के साथ ही इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 नंबर, केवल हाईस्कूल को 10, राजकीय माध्यमिक विद्यालय को 50, स्ववित्त माध्यमिक विद्यालय को 30, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय को 10 नंबर मिलेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी के लिए 10 नंबर, वर्ष 2020 में अगर परीक्षा केंद्रा बना था तो 20 नंबर, वर्ष 2020 में हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक नंबर पर 10 नंबर दिए जाएंगे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत परीक्षाफल रहने पर 10 नंबर मिलेंगे। इन नंबरों से साथ रैंकिंग की जाएगी। रैंकिंग में ऊपर वाले विद्यालय को प्राथमिक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें