फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में खूनी खेल: बलिया में दो भाइयों पर चाकू से हमला, पूर्व फौजी की मौत; एक गंभीर

Fri, 11 Sep 2026 09:26 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में रास्ते के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस दौरान पूर्व फौजी की मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू में रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में बृहस्पतिवर की रात रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में सेवानिवृत्त सेना के जवान अमरेश बहादुर सिंह (45) की मऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके भाई मंजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। मंजेश को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे सोनाडीह (दोथ) गांव में हुई। अमरेश बहादुर सिंह और उनके भाई मंजेश सिंह गौशाला पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके पाटीदार रामकरण सिंह के साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगी। दोनों भाइयों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान रामकरण सिंह और उसके परिवार के लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मऊ रेफर किया गया। उपचार के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई। मंजेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू वाराणसी भेज दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में गंगा का रौद्र रूप: जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू, 12 घंटे में आठ सेंटीमीटर बढ़ा; चिंता में लोग
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पुत्री की तहरीर पर पुलिस पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने घटना में संलिप्तता के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि शेष दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें