फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेकरी उत्पादों के बढ़े दाम, 40 वाला ब्रेड 50 रुपये में मिल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बढ़ती महंगाई का असर बेकरी उत्पादों पर भी दिखाई दे रहा है।बाजार में केक, बिस्कुट, ब्रेड टोस्ट और नमकीन सहित अधिकतर बेकरी उत्पादों के दाम बढ़ गए है। कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी का असर लोगों के बजट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर कदम चौराहा, जगदीशपुर, जमुआ, श्रीरामपुर, हल्दी में बेकरी का कारोबार होता है। कारोबारी अशोक, सोनू आदि ने बताया कि मैदा, चीनी, खाद्य तेल, मक्खन, दूध पाउडर, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। कई ब्रांडेड कंपनियों ने कीमत बढ़ाने की बजाय पैकेट का वजन कम कर दिया है।
महंगाई के कारण बिक्री पर असर पड़ा है और छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। खरीदार अमित वर्मा ने बताया कि जो ब्रेड 40 रुपये में खरीदते थे वह अब 50 रुपये में मिल रहा है। ब्रांडेड कंपनियों के अलावा लोकल बेकरी उत्पाद पहले की तुलना में महंगे हो गए है। ग्राहक गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि केक 35से 80, क्रीम केक 250 से 500 रुपये प्रति किलो, ग्लूकोज बिस्किट 10 से 20, प्रीमियम बिस्कुट 30 से 60, टोस्ट 50 से 90 रुपये प्रति पैकेट तक बिक रहे है।बच्चों की पसंदीदा कुकीज और चाकलेट बिस्कुट के दाम भी बढ़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें