फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फीसदी जॉब कार्ड धारकों को भी सौ दिन का रोजगार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता की आड़ में मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे परिवार का खर्च चला पाना मुश्किल हो गया है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। तमाम गांवों में अभी मनरेगा के तहत अधिकांश जॉब कार्डधारकों को 100 दिनों का रोजगार नहीं दिया जा सका है। जबकि मनरेगा के तहत काम कराने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा की शुरुआत 2007-08 में हुई। 2021-22 में कुल 346880 जॉब कार्ड जारी किए गए लेकिन 217349 जॉब कार्ड ही एक्टिव हैं। इस तरह कुल पंजीकृत 528295 कामगारों के सापेक्ष 256532 कामगार ही कार्य को लेकर एक्टिव रहे। इतना ही नहीं कुल 412585 लोगों ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया लेकिन 65705 को जॉब कार्ड ही जारी नहीं किए गए। मनरेगा के तहत प्रत्येक जॉब कार्डधारक को 100 दिनों का रोजगार देने का प्रावधान है लेकिन जिले में अब मात्र 2652 परिवारों को ही 100 दिनों का रोजगार दिया जा सका है। वर्तमान में तो अधिकांश गांवों में चुनाव आचार संहिता की आड़ में मनरेगा के कार्य बंद हो गए हैं।
यह है मनरेगा के तहत प्रावधान
मनरेगा को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। मनरेगा का एक और उद्देश्य है सड़कों, नहरों, तालाबों, कुओं आदि का निर्माण किया जाए ताकि गांव के कामगारों को पांच किमी के भीतर रोजगार उपलब्ध हो सके। काम करने वालों को काम के बदले न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की व्यवस्था है जो सीधे मजदूरों के खाते में भेजी जाती है। मनरेगा में यह भी प्रावधान है कि काम मांगने वाले को आवेदन देने के 15 दिनों के भीतर काम नहीं दिया गया है तो आवेदक बेरोजगारी भत्ता पाने का हकदार होगा। मनरेगा को मुख्य रूप से ग्राम पंचायत द्वारा लागू किया जाता है। ठेकेदारों की भागीदारी प्रतिबंधित है। जल संचयन, सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण के लिए आधारभूत संरचना बनाने जैसे श्रम-गहन कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

ब्लॉक वार स्थिति
ब्लॉक जॉब कार्ड 100 दिनों का मिला रोजगार
सीयर 30720 148
नगरा 33245 279
रसड़ा 35848 247
चिलकहर 22391 169
नवानगर 23620 39
पंदह 17974 213
मनियर 17901 320
बेरुआरबारी 11784 36
बांसडीह 16412 143
रेवती 14818 209
गड़वार 19835 150
सोहांव 20702 88
हनुमानगंज 15256 49
दुबहड़ 17090 75
बेलहरी 13778 99
बैरिया 15333 39
मुरलीछपरा 20173 349
मनरेगा के तहत सौ दिनों का रोजगार देने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान में चुनाव कार्य में व्यस्तता के कारण कार्य कुछ प्रभावित हुआ है। चुनाव बाद स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन

- हरिश्चंद्र प्रजापति, डीसी मनरेगा, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें