फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी लगा पोखरे से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के रामलीला मैदान स्थित बिचला पोखरा में एक तरफ मिट्टी पाटकर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने बुधवार की देर शाम जेसीबी मशीन से हटवा दिया। पोखरी की भूमि से अतिक्रमण हटाने से जल संरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, पोखरा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिचला पोखरा के पश्चिम भाग में अतिक्रमणकारियों ने पोखरे में मिट्टी से पाट का अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर स्वत: अतिक्रमण हटाने का हटाने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ऐसे में प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें