सोनवानी स्थित बेलहरी ब्लाक मुख्यालय के डवाकर हाल में बैठक करते ब्लाक प्रमुख अर्चना तिवारी, खंड व?
- फोटो : BALLIA
हल्दी। बेलहरी के ब्लाक मुख्यालय सोनवानी के डवकरा हाल में बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख श्रीमती अर्चना तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और नव गठित 15 वां वित्त आयोग के बारे में चर्चा की गई। क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। गांवों को सैनिटाइज कराने और फॉगिंग कराने पर जोर दिया गया।
ब्लाक प्रमुख अर्चना तिवारी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। हमें सामाजिक रखने के साथ ही हाथों को बार-बार साबुन से धोना होगा। मास्क लगाकर ही बाहर जाएं। छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमें लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करना होगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक आहार लें और योगाभ्यास करें। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश यादव,एडीओ पंचायत शशिभूषण दुबे,एडीओ (आईएसबी) शशांक शेखर पांडेय,सचिव विनोद तिवारी, हेमेंद्र पांडेय, अनुबिंद सिंह ,उपेंद्र कनौजिया, मुनेंद्र चौबे , परमेश्वर यादव, अनिल सिंह, नारायण उपाध्याय, विक्रमादित्य पांडेय, सोनू गुप्ता, सोनू दुबे, संदीप तिवारी, कुंदन सहित सभी ब्लाक कर्मी सहित क्षेत्र के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।