फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के चपेट में आने से वृद्घ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें..
विज्ञापन

ट्रैक्टर के चपेट में आने से वृद्ध घायल
बांसडीह। बांसडीह से सहतवार की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बांसडीह विद्युत पावर हाउस के पास गुमटी में कपड़ा प्रेस कर रहे वृद्घ को टक्कर मार दिया। जिसमें वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवा कर ट्रैक्टर व चालक को पकड़ थाने ले आई। घायल दराव निवासी राजदेव कनौजिया 60 है, जो एक गुमटी में कपड़ा प्रेस कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
विज्ञापन

-------------------------
पुण्यतिथि पद याद किए गए पूर्व एमएलसी सरस्वती सिंह
पुर। विनम्रता, सरलता, सहजता के साथ साथ एक महान कर्म योगी थे पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय सरस्वती सिंह। यह बातें बृजेंद्र नगर पहराजपुर में उनकी 18वीं एक सर्वदलीय सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सरस्वती सिंह सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक व पिछड़े हुए लोगों की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से विपरीत परिस्थितियों में भी समझौता नहीं किया। इस मौके पर दीनानाथ यादव, हृदय नारायण सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार उपाध्याय, भोला सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ. पीएन सिंह, सत्यदेव तिवारी, प्रधान राजेश यादव, हेमंत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें