फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना पुलिस ने बुधवार को बालू लदे चार ट्रैक्टर ट्राली को कोल नाल के पास पकड़ कर सीज कर दिया। बताया जाता है कि एसआई मायाशंकर दूबे कोल नाला के पास रेवती बैरिया मुख्य मार्ग पर खड़े थे। इस बीच बैरिया की तरफ से उक्त चारों ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। एसआई दूबे ने बताया कि चारों ट्रैक्टरों के चालकों को रोक कर पूछताछ की गई तथा उनसे कागजात मांगे गए तो वे नहीं दिखा पाए। चारों ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लाकर ट्रैक्टर चालकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया तथा ट्रैक्टरों को संबंधित धाराओं में सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें