बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पूर्व प्रधान की पत्नी, पुत्र, महिला शिक्षामित्र समेत कई नाबालिग बच्चियां शामिल हैं2। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को पाबंद करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।
राजस्व महकमे द्वारा विवादित भूमि की पैमाइश के बाद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण कार्य को ढहाया जा रहा था कि विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष के नीतू (18), बबीता (14), ज्योति (17), संघी मित्रा (40) पत्नी अखिलेश कनौजिया पूर्व प्रधान, आर्यन (10), रवीश (14), शिक्षामित्र विजयंती (48) व जागृति (14) घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के भी कई लोग चुटहिल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। सीयर चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के 15 लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।