फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी निरस्त रहीं आठ एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को भी बलिया से होकर चलने वाली आठ एक्सप्रेस और दस पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को बलिया से आठ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचलान ठप रहा। (13106) डाउन बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, (15050) गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, (15111) छपरा-वाराणसी इंटर सिटी एक्सप्रेस तथा (15112) वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस, (11062) जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस, (14007) रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस सद्भावना एक्सप्रेस, (12561) जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा (15231) बरौनी-गोड़ियां एक्सप्रेस परिचालन ठप रहा है। (05167) बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, (0516़8) शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05171) बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05172) शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05169) बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05170) वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05446) वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05445) छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05135) छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी, (05136) औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी समेत दस पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया। बयासी निवासी सुनील कुमार पाठक को लखनऊ जाना था। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के गाजीपुर से चले की बात पता चली तो वे गाजीपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें