फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त होने के कारण टिकट कैंसिल कराने के लिए लग रही भीड़

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट कैंसिल कराने के लिए लगी यात्रियों की कतार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। बलिया-छपरा-सुरेमनपुर के रास्ते सोमवार को केवल तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन हुआ। दूरदराज जाने वाली अधिकांश मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने के कारण टिकट वापसी कराने वालों की स्टेशन पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गोदिया, पवन, सद्भावना, स्वतंत्रता सेनानी सहित दर्जन भर ट्रेनें सोमवार को निरस्त रहीं। इन ट्रेनों में कई दिनों पहले से लोग टिकट आरक्षित कराए थे। लेकिन अचानक ट्रेनों के निरस्त होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बलिया व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट वापसी के लिए भीड़ लगी रही। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट वापस कराने वालों की संख्या अधिक होने के कारण काउंटर पर पैसा ही कम पड़ गया। हंगामा शुरू हो गया। किसी तरह रेलकर्मियों ने यात्रियों से आग्रह करके मंगलवार को पैसा लौटाने की बात कहकर उन्हें वापस भेजा। सारनाथ एक्सप्रेस (छपरा-दुर्ग), लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस व उत्सर्ग एक्सप्रेस का परिचालन होने से यात्रियों को राहत महसूस हुई।
रानीगंज बाजार निवासी तारकेश्वर चौधरी ने जसीडीह के लिए बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में 21 लोगों का एक साथ टिकट कराया था। वे बैजनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे लेकिन ट्रेन ही नहीं आई। फकरूटोला निवासी घुरुल यादव को इसी ट्रेन से कोलकाता बच्चों के यहां जाना था। नेकाराय के टोला निवासी मनोरंजन सिंह ने कहा कि ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। छपरा निवासी सुभाष पटेल ने बताया कि पवन एक्सप्रेस से मुंबई ड्यूटी पर लौटना था लेकिन टिकट लौटाना पड़ा।
विज्ञापन

भोपालपुर निवासी परमात्मा यादव ने बताया कि टिकट वापस करने आया था लेकिन आरक्षण काउंटर पर पैसा ही नहीं था। कल फिर आना पड़ेगा। लक्ष्मीपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि बक्सर से मुंबई जाने के लिए टिकट आरक्षित कराया था लेकिन ट्रेन रद्द है। रेवती निवासी उमेश राजभर ने बताया कि तत्काल टिकट लेने आया था लेकिन मिला ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें