फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डंपर की टक्कर से कार का चालक घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना/ सागरपाली। फेफना थाना के थम्हनपुरा गांव के पास शनिवार को डंपर व कार में टक्कर हो गई। कार घायल हो गया। इससे सागरपाली-बैरिया मार्ग घंटों जाम लगा रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर डंपर संचालन का विरोध कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच मामले को शांत किया।
विज्ञापन

सागरपाली- थम्हनपुरा मार्ग पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की मिट्टी ढुलाई कर रही डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इसमें नरही थाना अंतर्गत इच्छा चौबे के पूरा निवासी शोभित दुबे (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना लगते ही मौके पर एएसपी कृपाशंकर, सीओ श्यामकांत सहित फेफना, नरही, गड़वार, दुबहड़, सदर कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने ओवर लोड़ व बिना नंबर के चलने वाले डंफर का चालान का निर्देश दिया।

हां मैं ठेकेदार से मिला हूं :
डंपर व कार की टक्कर के बाद घायल के परिजन मौके पर ओवर लोड़ व चालकों की मनमानी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान नरही थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी पर ग्रामीणों ने अभद्रता का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस के इसी रवैये के कारण ठेकेदारों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें