फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेकाबू कार मकान से टकराई, उड़ गए परखच्चे; एक की मौत; दो लोग गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 09:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। उधर, घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी कौशल सिंह (40) पुत्र रणजीत सिंह अपने दो रिश्तेदारों मंटू सिंह (32) पुत्र चंद्रभान सिंह और रितेश सिंह (27) पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी फरीदपुर (पचखोरा) थाना गड़वार के साथ सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे। 

बहेरी चट्टी के पास चालक को झपकी आ गई। जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पास में स्थित मकान से टकराते हुए गड्ढे में चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना चौकी इंचार्ज मासूमपुर सूर्यनाथ यादव को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक के बगल में बैठे गंभीर रूप से घायल कौशल सिंह को काफी प्रयास के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को सीएचसी सिकंदरपुर भिजवाया। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें