फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बीस हजार की आबादी को दस से बीस मिनट ही पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर के चार वार्डों की करीब 20 हजार की आबादी करीब ढाई साल से पेयजल के लिए परेशान है। लोगों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति का समय भी घट कर दस से बीस मिनट हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड नं. एक का जगदीशपुर हरिजन बस्ती, वार्ड नं. दो का बनकटा, जटहा बाबा कालोनी, महावीर घाट व सुभाष नगर आंशिक, वार्ड नं. चार का विजयीपुर, अधिवक्ता नगर और वार्ड नं. 19 का जगदीशपुर व सुभाष नगर है। पहले चार चरणों में छह से आठ घंटे तक पेयजल की आपूर्ति होती थी। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर छह ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया गया है, जिनमें से पांच के द्वारा शहर के करीब 1.25 लाख उपभोक्ताओं को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। एक पानी टंकी विवादित होने के कारण अब तक बंद है।
बीते रविवार को पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए सभासद यशवंत सिंह के नेतृत्व में मोहल्लावासियों ने पहले ईओ के आवास पर प्रदर्शन किया था फिर जगदीपुरपानी टंकी परिसर में स्नान कर अपनी व्यथा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें