फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाईकर्मियों के निलंबन पर डीपीआरओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चिलकहर ब्लाॅक के डुमरी गांव के तीन सफाईकर्मियों के निलंबन से कर्मचारियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में कर्मचारी नेताओं ने डीपीआरओे का घेराव किया। साथ ही निलंबन वापस लेने की मांग की। डुमरी गांव के ग्रामीणों ने गांव में सफाई कार्य नहीं होने की शिकायत की थी। जिस पर डीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह 28 जनवरी को खुद गांव में जाकर मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गांव की गलियों में गंदगी पायी गई।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत भवन के पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ था। निरीक्षण के दौरान तैनात सफाई कर्मी रामाश्रय यादव, अनिल प्रजापति व उमेश यादव अनुपस्थित मिले। अधिकारी के बुलाने पर भी वह नहीं पहुंच सके। इसके बाद डीपीआरओ ने तीनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया।
इससे आक्रोशित विकास भवन व सफाई कर्मी संघ के नेताओं ने डीपीआरओ का घेराव किया। इस दौरान डीपीआरओ से लंबी वार्ता हुई। कर्मचारियों ने कार्रवाई को नियम के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

जिस पर डीपीआरओ ने निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायती राज विभाग के कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार तिवारी, संरक्षक अविनाश उपाध्याय, जिला कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के मलय पांडेय, लोनिवि के अध्यक्ष रामनिवास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें