फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तेंदुहारी ग्राम में पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य एहसान समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। बीडीसी की पत्नी फिरदौस की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ग्राम के बीडीसी पति एहसान के साथ ही सास, ससुर, भसुर, ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद से ही आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीडि़ता फिरदौस की माने तो उसकी शादी छह वर्ष पूर्व एहसान से हुई थी और उसकी तीन वर्ष की एक पुत्री है। पीडि़ता ने अपने पति पर दूसरा निकाह कर लेने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के अनुसार बीते 12 अप्रैल को भी ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और घर से भगाने का प्रयास किया। मामले में उभांव पुलिस ने पति एहसान, सास जैनब खातून, ससुर गुफरान, भसुर फैजान, ननद जुलेखा समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें