फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतुवान के दिन श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी

विज्ञापन
सागरपाली क्षेत्र माल्देपुर गंगा तट पर सतुआन पर्व पर स्नानार्थियों की लगी भीड़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया/रामगढ़। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई तथा पुरोहितों को दान किया। दोपहर में सत्तू एवं आम और इमली की चटनी के साथ सत्तू का लुत्फ उठाया। आज खरमास समाप्त हो जाने के बाद शुभ लग्न आरंभ हो जाता है।
विज्ञापन

सतुवान के दिन गंगा नदी के गंगापुर घाट से लगायत विभिन्न दर्जनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों ने गंगा में स्नान करने के बाद गंगा घाट पर ही गंगा मैया का पूजन अर्चन करने के साथ ही दानपुण्य भी किया। इसके साथ ही आज से लग्न मुहूर्त भी शुरू हो गया। क्षेत्र के पंडित राज नारायण तिवारी ने बताया कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से लोगों को एक महीने तक का पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में कुल 12 राशियां होती हैं। आज से मेष राशि के साथ सूर्य हो जाता है। आज के दिन से नए संवत प्रारंभ हो जाता है। इसके कारण सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। शुभ मुहूर्त का धर्मशास्त्र में भी वर्णन है। बताया कि किसानों के द्वारा खेतों में उपजी नए फसल का अन्य भी घर में आ जाता है। सबसे पहले लोग आज ही के दिन जौ के सतुवा को ग्रहण करते हैं। जौ का सत्तू देव अन्न के रूप में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें