फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वन महोत्सव में 400 पौधों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। छाता रेंज अंतर्गत एक स्कूल परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरुण प्रसाद सिंह ने मां के नाम पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच लगभग 400 पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी यादगार के रूप में तथा एक पौधा अपनी मां के सम्मान में अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में छाता रेंज के रेंजर प्रशांत शर्मा, वन दरोगा भीम सिंह, मंजीत , जितेंद्र पांडेय, अनिल यादव सहित वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बैरिया कस्बा निवासी समाजसेवी कुंवर सुमेर सिंह ने कस्बा स्थित बुढ़वा शिव मंदिर परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे। तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। पौधारोपण कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह गुड्डू, सतेन्द्र कुंवर सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें