उपमुख्यमंत्री को संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा के समस्याओं के संदर्भ में पत्रक सौंपते भाजपा
बैरिया। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा के संचालन, खाली पदों को भरने व अधीक्षक को डीडीओ कोड अलर्ट कर अस्पताल के संचालन के लिए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जिला अध्यक्ष संजय मिश्र के साथ शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्रक सौंपा। जयप्रकाश साहू ने बताया कि कित्सालय में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, चिकित्सा कर्मियों व चिकित्सा अधिकारियों का अभाव है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस संदर्भ में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय का संचालन सुनिश्चित किया जाए। डीडीओ कोड सहित अन्य सभी संसाधन उपलब्ध कराएं जाएं। संयुक्त अस्पताल के अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि हमने यहां के समस्याओं के संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित प्रतिवेदन दिया था। जिसके आधार पर उन्होंने शासन को पत्र भेजा है। संवाद