फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआई ने दवा दुकानों पर की छापेमारी, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। ड्रग इंस्पेक्टर श्रीधेश्वर शुक्ला ने बुधवार को छह मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी किया। इस दौरान कुछ दुकानों से दवाओं का सैंपल भी लिया तो कुछ दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया। उधर, बिना लाइसेंस की चल रही दवा की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर श्री शुक्ल कुरेजी चट्टी पर संचालित प्रकाश मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर दवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दवाओं के नमूने भी लिए गए। वहीं दुर्व्यवस्था मिलने पर मेडिकल संचालक को फटकार भी लगाई गई। इसके बाद दवा केंद्र कुरेजी, बंधन मेडिकल स्टोर पर गए, जहां अनियमितताएं पाई गई। जिस पर इंस्पेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई। गड़वार में अनिल मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की तथा दवाओं का सैंपल भी लिया। उधर, अवैध तरीके से संचालित एक मेडिकल स्टोर संचालक ड्रग इंस्पेक्टर को देखते ही भाग खड़ा हुआ। इस दौरान उसे दुकान को बंद कराकर कड़ी हिदायत दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि गर्मी के दिनों में फ्रिज का रहना अनिवार्य है। इसके साथ ही टीबी एवं कैंसर मरीजों की दवा वितरण के समय उनका रजिस्टर मेंटेन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें