फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाने का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। एसपी राजकरण नय्यर ने मंगलवार की देर रात बांसडीहरोड थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर व बैरक को देखा। इसके साथ ही थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। एसपी ने थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र से थाने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही थाने में दर्ज विभिन्न घटनाओं के विवेचकों से समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वाहन चेंकिग करने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें