पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष चयनित रेवती नगर पंचायत में चार करोड़ की लागत से अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। शासन ने वित्तीय स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 40 लाख रुपये आचार संहिता से पहले जारी कर दिए हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां विकास कार्य कराए जा सकेंगे। इस धनराशि से नाली-नाले, आरसीसी, इंटरलाकिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे।
छोटी और नई नगर पंचायतों के विकास के लिए शासन नेे पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना शुरू की है। इसके तहत आने वाले कुछ वर्षों के ध्यान में रखकर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए डीपीआर तैयार की जाती है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रेवती नगर पंचायत का चयन किया गया था। शासन ने जनसंख्या के आधार पर विकास के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव नगर पंचायत से मांगा था। नगर पंचायत की ओर से 4.08 का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने इसमें चार करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 40 लाख रुपये की धनराशि जारी की है।
डीपीआर में शामिल किए गए ये कार्य
चार करोड़ की स्वीकृति में 20.77 और 22.68 लाख से वार्ड आठ में दो स्थानों पर इंटरलाकिंग रोड एवं कवर्ड नाली, वार्ड पांच में 3.92 लाख से मकान और कवर्ड नाली, वार्ड छह में 25.47 और 10.89 लाख से दो स्थानों पर इंटरलाकिंग, सीसी रोड एवं नाली, वार्ड दो में 25.62, 25.82 लाख की लागत से दो स्थानों पर इंटरलाकिंग और नाली, वार्ड एक में 9.52 लाख की लागत से इंटरलाकिंग और नाली, वार्ड सात में 9.57 और 9.88 लाख की लागत से दो स्थानों पर इंटरलाकिंग और नाली, वार्ड 11 में 32.06 लाख से इंटरलाकिंग, वार्ड तीन में बस स्टैंड से थाना तक दोनों तरफ 37.06 लाख से और एक अन्य स्थान पर 29.34 लाख, इंटरलाकिंग कराया जाएगा।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में चयनित पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत रेवती नगर पंचायत के विकास के लिए 4.08 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
मृदुल कुमार, ईओ, रेवती