फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 नोडल अधिकारियों को दी गई है चुनावी इंतजामों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाने लगा है। चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखने और व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए जिले के जिलास्तरीय 31 अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। उनके कार्यों का बंटवारा भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

आचार संहिता संबंधित जानकारी, शिकायत और कॉल सेंटर का नोडल सीआरओ विवेक श्रीवास्तव को बनाया गया है। कानून व्यस्था व सुरक्षा की तैयारी, क्रिटिकल पोलिंग बूथ, बजट, टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मतदाता सूची, मतदाता पहचान पत्र, खानपान व्यस्था आदि की जिम्मेदारी एडीएम राजेश कुमार सिंह को दी गई है। उनके सहयोग में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी भी लगाए गए हैं। चुनाव में बैलेट व पोस्टल बैलेट की व्यवस्था जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, कंट्रोल की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडेय, मीडिया, एमसीएमसी, प्रोटोकॉल, हल्के व भारी वाहनों के आवागमन की सूची, सेक्टर नक्शा, राजनीतिक दलों की अपराधिक घटनाओं की निगरानी के नोडल प्रदीप कुमार नगर मजिस्ट्रेट होंगे। स्वीप, वेब कास्टिंग, सीसी कैमरा, संचार प्लान, कार्मिक का कार्य सीडीओ प्रवीण वर्मा के जिम्मे है। सामाजिक मीडिया अनुराग रंजन जिला सूचना अधिकारी, ईवीएम, मतदान व्यक्तिगत, मतदान मानदेय का नोडल ममता सिंह कोषाधिकारी, प्रशिक्षण के नोडल राजित राम मिश्रा जिला विकास अधिकारी को बनाया गया है। इसके अलावा धनराज यादव बंदोबस्त अधिकारी चंकबंदी, विवेक श्रीवास्तव सीआरओ, राजीव कुमार यादव जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी निजामुद्दीन असांरी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अजय कुमार श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कोविड-19 से सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ नीरज पांडेय को और वीडियोग्रॉफी चंद्र प्रकाश वाणिज्य कर अधिकारी व सफाई पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें