बलिया। सरकार भले ही प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था और संसाधन उपलब्ध कराने का दावा कर रही हो, लेकिन प्राथमिक विद्यालय दवनी, शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के विद्यालय पर न तो जिम्मेदार अध्यापक दिखे और न ही बच्चे दिखे। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय की पड़ताल की गई तो यहां का नजारा अलग दिखा।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यायल पर लगभग 150 से ऊपर बच्चे हैं, लेकिन विद्यालय पर महज 5 से 6 बच्चे ही दिखाई देते है। वहीं, विद्यालय के रजिस्टर में सात अध्यापकों की तैनाती है। मौके पर दो शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित कुछ बच्चों को पढ़ाते है। इस मामले की सूचना बीएसए को दूरभाष पर दी गई तो उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से मामले की शिकायत करने की बात कही। खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबहड़ लालजी शर्मा ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।