फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर जल निगम कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बकाये वेतन के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जल निगम के कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र जल निगम संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने अपने बकाए मानदेय व पेंशन की मांग को लेकर कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि शासन प्रशासन एवं सरकारें सिर्फ अपने फायदे के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं जनता के हित के लिए सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है। यदि जनता एवं कर्मचारियों की चिंता होती तो बेरोजगारी न बढ़ती और सभी को रोजगार मिलता। नीरज पांडेय ने कहा कि हम लोग अन्य विभागों का कार्य भी करते हैं लेकिन वेतन, पेंशन छह माह बाद भी नहीं मिल रहा है। ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने जल निगम के लोगों को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह, रामपाल राम, मनोज सिंह कुशवाहा, घनश्याम सिंह, आजाद कुमार, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, दुर्गेश पाठक, अनिल पांडेय, अवधेश वर्मा, चंदन गोंड, संतोष ओझा, कृष्ण कुमार, रविंद्र कुमार, राजेश सिंह, असफाक हुसैन, गणेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें